Saturday, 13 May 2017

सप्त ऋषि

*सप्त ऋषि*
======

आकाश में सात तारों का एक मंडल अस्तित्व मे है । उन्हें सप्तर्षियों का मंडल कहा जाता है।उस मंडल के तारों के नाम भारत के सात महान संतों के आधार पर ही रखे गए हैं ।वेदों में उस मंडल की स्थिति, गति, दूरी एवं विस्तार की विस्तृत चर्चा मिलती है । प्रत्येक मनवंतर में सात सात ऋषि हुए हैं ।

पुराणों में सप्त ऋषि के नाम पर भिन्न-भिन्न नामावली मिलती है। विष्णु पुराण अनुसार इस मन्वन्तर के सप्तऋषि इस प्रकार है : वे नाम क्रमश: इस प्रकार है :-

" वशिष्ठकाश्यपो यात्रिर्जमदग्निस्सगौत ।

विश्वामित्रभारद्वजौ सप्त सप्तर्षयोभवन्।।"

🔸 *१. वशिष्ठ*
🔸 *२. कश्यप*
🔸 *३.अत्रि*
🔸 *४. जमदग्नि*
🔸 *५. गौतम*
🔸 *६.विश्वामित्र*
🔸 *७.भारद्वाज*

No comments:

Post a Comment